//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। बमीठा में महिला बाल विकास परियोजना राजनगर -2 अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें खजुराहो डाकघर के निरीक्षक श्री रोहित अहिरवार के द्वारा उपस्थित महिला बाल विकास विभाग की कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विदित हो 19 जुलाई से 18 अगस्त तक चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग के कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के द्वारा दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीण जनों को प्रेरित करने का काम किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक लोग शासन द्वारा जारी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परियोजना अधिकारी श्रीमती रजनी शुक्ला के निर्देशन में परियोजना पर्यवेक्षक श्रीमती रीता अहिरवार की विशेष उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को सुकन्या समृद्धि योजना के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रही ।