Translate

सोमवार, 26 जुलाई 2021

बड़ामलहरा। तेज रफ्तार कार पुल की पट्टी से टकराई...चालक घायल।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। थाना क्षेत्र के  लखनुबा तिराहे के पास तेज रफ्तार कार पुल की पट्टी से टकरा गई जिससे चालक घायल हो गया 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर से छतरपुर की ओर आ रही कार क्रमांक एमपी 15cc 1248  तेज रफ्तार  के चलते अनियंत्रित होकर पुल की पट्टी से टकरा गई ।

टक्कर इतनी जोर दार हुई जो कार सागर से छतरपुर की ओर जा रही थी तो वही उक्त कार का आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गये है ।

 जिसमे चालक जय पवार घायल हो गया जिसे डायल 100 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां उसका उपचार जारी है ।