//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)।आरईसी फाउंडेशन से वित्तीय सहायता प्राप्त एवं संयुक्त जनसंख्या कोष के सहयोग से दर्शना महिला कल्याण समिति छतरपुर द्वारा संचालित साथिया सिनेमा कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 25 जुलाई 2021 दिन रविवार को बड़ामलहरा ब्लॉक के भगवा कलस्टर एवं फूटवारी कलस्टर की आशाओं एवं साथियाओं को कोरोना गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए सभी आशाओं एवं सभी साथियाओं को प्रोत्साहन किट का वितरण किया गया।
जिसके तहत कलेस्टर की आशाओं को एवं साथिया को केम्पा 7.50 ली., फोल्डिंग छतरी, मास्क-2, सेनेटाइजर- 100 एमएल, केलकुलेटर-ओरिया, टॉर्च- एवररेडी, डिक्शनरी एवं कंपास बॉक्स आदि सामग्री प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की गई।
साथिया सिनेमा कार्यक्रम छतरपुर जिले के 632 ग्रामों में से 113 ग्राम बड़ामलहरा ब्लॉक में प्रोजेक्टर के माध्यम से किशोर - किशोरियों को पोषण, स्वास्थ्य, लिंग हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य, नशा दुरूप्रयोग को समझाने का प्रयास कर रहा है।
इस अवसर आशा सुपरवाइजर श्रीमति राज श्री राजा,समाजसेवी भूपेंद्र सिंह साथिया सिनेमा ब्लॉक समन्वयक श्री अभिषेक द्विवेदी, कलस्टर समन्वयक स्वर्ण लता सोनी सतेन्द्र सिंह घोष, सुरेन्द्र सिंह यादव तथा नेहरू युवा केंद्र से एनवाईवी देवेन्द्र सिंह घोष और सभी आशा एवं समस्त साथिया उपस्थित रहे।