//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महिमा जग जाहिर है, प्रत्येक पौधे एवं पेड़ ने अपने-अपने अनुकूलन में जीव जंतुओं समेत मानव संस्कृति की रक्षा का बोझ उठाया है, जिसका एहसान मानव कभी भी चुका नहीं सकता इसी बीच वृक्षों के राजा का गुणगान आपके बीच प्रस्तुत है, इसलिए कि इसमें सभी रोगों को एक साथ दूर करने की क्षमता है, प्राय सभी पेड़ों के आंशिक इस पेड़ में है जिसे हम पीपल कहते हैं।
बच्चों के द्वारा आज ग्राम पंचायत गुगवारा के रामकुटी मंदिर प्रांगण में बच्चों ने वृक्षारोपण कर दीया पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के सिंगार का संदेश जहां विश्व में ऑक्सीजन की कमी ने प्रकृति से छेड़छाड़ करने का नतीजा हम सबको सिखा दिया है, इस भयंकर नतीजे से नहीं सीखें तो वह दिन दूर नहीं जब हमारी पीठ पर सिलेंडर होगा और नाक पर ऑक्सीजन मास्क हम सभी को ऑक्सीजन की प्रचुर मात्रा वाला वृक्ष पीपल, जिसकी हम सभी घरों में पूजा करते हैं तुलसी, फलों का राजा आम, विटामिन सी की प्रचुर मात्रा वाला वृक्ष इमली, एवं पेट के रोगों को दूर करने वाला पपीता, इस प्रांगण में यह सभी पेड़ लगाएं गए हैं गौरतलब है कि पीपल नीम तुलसी अभियान के प्रमुख डॉ.धर्मेंद्र कुमार जी ने मिलन स्वरूप पीपल का पेड़ भेंट किया विहार के पटना से पीपल का पेड़ बक्सवाहा पहुंचा जिसका रोपड़ गुगवारा में हुआ और खास बात यह है, कि यह पेड़ बच्चों ने स्वयं अपने परिश्रम से लगाए जिसमें बालक हर्ष यादव, हर्षिता गिरी, इशिता, इसमें सहयोग के रूप में मंदिर के पुजारी तंशु बाबा, एवं स्थानीय, महेंद्र असाटी,रामकिशन लोधी, बलराम गिरी, महेश, शामिल रहे इस मौके पर राजेश यादव सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित होकर बच्चों को पर्यावरण के महत्व पर जानकारी दी एवं ना पेड़ काटेंगे और ना काटने देंगे की शपथ दिलाई।