//सौरभ दुबे//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा नगर का सबसे प्राचीनतम एवं सिद्ध क्षेत्र मठ धाम परिसर में 5 दिवसीय भगवान श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज कुडेरिया मंदिर से मठ धाम तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई ।
साथ ही पांच दिवसीय संगीतमय भक्तमालकथा का आयोजन किया जा रहा है जो वृंदावन से पधारे परम पूज्य महंत श्री किशोर दास जू महाराज के परम सानिध्य में शुरू की जाएगी।
