//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। जैनोदय तीर्थ क्षेत्र कुटोरा में आज दोपहर 2 बजे से कलश स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया पश्चात 108 विराग सागर जी महाराज चित्र का अनावरण व द्वीप प्रज्वलित स्थानीय समूह द्वारा किया गया । आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का पाद प्रक्षालन का शौभाग्य वर्धमान जैन विजोलिया राजस्थान व शास्त्र भेंट का शौभाग्य शुभम जैन खेकड़ा दिल्ली संचालन व्र. विजय जी लखनादौन व मंच कलाकार चक्रेश जी सोजना के द्वारा मनमोहन प्रस्तुति की गयी । संगीतकार उमेश जी कुटोरा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुये द्रोणप्रांती नव युवक संघ के उपाध्यक्ष रवि जैन ने बताया कि प्रथम कलश का शौभाग्य कुलदीप राजीव जैन अध्यक्ष झाँसी ,दुतीय कलश सुनील जैन ए. पी.वाम वरायठा ,तृतीय शुभम जैन सी.ए.जयपुर ,चतुर्थ रश्मि देवेन्द्र जैन,पंचम रेणु जैन आस्ट्रेलिया, छटवां दिनेश जैन गजियावाद कार्यक्रम में करीब घुवारा बड़ागांव शाहगढ़ मलहरा झाँसी ग्वालियर ललितपुर दरगुवा टीकमगढ़ लार बुडेरा सागर बंडा बकस्वाहा भंगवा इत्यादि अनेक जगहों से भक्त जन पधारे और कार्यक्रम को सम्पन्न बनाया।