Translate

गुरुवार, 29 जुलाई 2021

बमीठा। पीएनसी के अधूरे काम की बजह से ग्रामबासीयो को हो रही परेशानी।



//आशीष मिश्रा//

बमीठा(छतरपुर)। बमीठा के मुख्य मार्ग पर एक गली जहां से लोगो मस्जिद ओर मंदिर जाते है वही पीएनसी कम्पनी द्वारा गली के बाहर का रास्ता बंद कर दिया गया है बरसात के मौसम में लोगो को अगर मंदिर मस्जिद जाने के लिए गंदे नाले के पानी और कीचड़ में से गुजरना पड़ रहा है जहाँ बिना नाली बनवाये ओवरब्रिज का काम चल रहा है जिससे लोगो कीचड़ में निकलने को मजबूर है वही गंदे पानी को निकलने के लिए कोई व्यवस्था नही की गई है ऐसे में लोगो के घरों में गंदा पानी और कीचड़ भी घुस रहा है जिन लोगो को मंदिर मस्जिद जाना पड़ता है तो न तो निकलने के लिए रास्ता दिया गया है ना ही ओर कोई जगह ऐसे में आये दिन लोग कीचड़ में से निकल रहे कई बार बमीठा ग्राम के लोगो द्वारा उनके जो अधिकारी यहाँ निर्माण कार्य कर रहे है उनसे बोलने पर भी कोई जबाब नही दिया जा रहा है तो माना जाये कि जबतक ये नही चाहेगे तब तक इनकी मर्जी ही चलेगी अधिकारीयो को इसका समाधान करना चाहिए क्योंकि ये जो रास्ता बंद है वो मंदिर और मस्जिद जाने वाली गली से है।