Translate

मंगलवार, 27 जुलाई 2021

बक्सवाहा। "छू लो आसमां" योजना के तहत कॅरियर काउन्सलर नियुक्त।



//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। शासकीय नवीन महाविद्यालय बकस्वाहा जिला छतरपुर में "छू लो आसमां" योजना के अन्तर्गत कॅरियर काउन्सलर के रूप में डा० प्रदीप कुमार अहिरवाल, सहायक प्राध्यापक भौतिकी को नियुक्त किया गया है। योजना की जानकारी देते हुए डा० नीरज कुमार प्रकोष्ठ प्रभारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना; ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा विद्यार्थियों के आगामी  कॅरियर चयन एवं मार्गदर्शन के लिए महाविद्यालय में मार्गदर्शक नियुक्त किया गया है जिसमें छात्र/छात्राएँ अपने भविष्य के कॅरियर चुनने और उससे संबंधित उनके सभी प्रश्नों एवं आशंकाओ का समाधान किया जायेगा। इसके अलावा महाविद्यालय में अलग से "कॅरियर बोर्ड" का गठन किया गया है जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों की एक समिति द्वारा विद्यार्थियों के कॅरियर से संबंधित सभी समस्याओं एवं आशंकाओं का समुचित समाधान किया जा रहा है।उक्त योजना के आगामी सफल क्रियान्वयन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शिवम शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस योजना का लाभ सभी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लेने के लिए कहा है जिससे कि सभी छात्र/छात्राएँ अपने स्वर्णिम भविष्य को सुनिश्चित कर सकें।