Translate

मंगलवार, 27 जुलाई 2021

घुवारा। सड़क हादसे में शिकार हुए क्रश रैकवार के घर पहुंची राम सिया भारती।



//अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)। घुवारा नगर  में बीते कुछ दिन पहले एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें 14 वर्षीय क्रश रैकवार की मृत्यु हो गई थी रॉन्ग साइड आ रहे कंटेनर ने कृष रैकवार को टक्कर मारी दी है और उसकी मृत्यु हो गई थी उसी को लेकर

पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राम सिया भारती मृतक क्रश रैकवार के घर पहुंची और दुख जताया साथ ही राम सिया भारती ने बताया कि जिस प्रकार से घुवारा में व्यवस्थाएं ने अपना डेरा डाला हुआ  है व्यवस्थाओं में सुधार होना चाहिए और मुख्य अधिकारियों से बात करते हुए कहां की घुवारा नगर में ब्रेकर होना अनिवार्य है साथ ही लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानियां ना आए इसके जिम्मेदारी आप सभी अधिकारियों की बनती है और आगे से ऐसा भयानक सड़क हादसा ना हो लगभग 1 घंटे राम सिया भारती ने कृष रैकवार के परिवार के साथ समय बिताया और उच्च अधिकारियों को समझा के साथ-साथ चेतावनी भी दी अगर घुवारा नगर में ब्रेकर नहीं बने तो यह ठीक नहीं होगा हम आपको बता दें कि उच्च अधिकारियों से बात करते समय राम सिया भारती ने अधिकारियों को जताया कि आइंदा से ऐसे सड़क हादसे ना हो साथ ही अधिकारियों ने भी राम सिया भारती को आश्वासन दिया है जल्द से जल्द घुवारा नगर में ब्रेकर बनाए जाएंगे लगभग 1 घंटे के समय बिताने के बाद राम सिया भारती ने कहां आप लोग निराश ना हो मैं आप लोगों के साथ हूं और जो घटना हुई है एक बड़ी घटना थी और काफी निंदनीय घटना है क्योंकि प्रशासन जिस प्रकार से लापरवाही बरत रही है वो ठीक नहीं है क्योंकि किसी मां ने अपना बेटा खोया है और किसी बहन ने अपना भाई आइंदा से इस प्रकार के हादसे हुए तो अब सहन नहीं किए जाएंगे।