//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। विकास खण्ड बक्स्वाहा में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधिकारियों ने एस.ए.डी.ओ. डॉक्टर डी.पी.चौबे के निर्देशन में विभाग में संचालित योजनाओं का सैकड़ों किसानों को बीज वितरित किया गया। किसानों से बीज ग्राम योजनांतर्गत बीज पर मिलने वाले अनुदान को घटाकर शेष कृषक अंश की राशि लेकर बीज प्रदाय किया गया। बीजग्राम योजना में उड़द का बीज 6 किलोग्राम प्रति किसान की पात्रता अनुसार बीज प्रदाय किया गया, जिसको बोकर किसान भाई 3 वर्षों तक अपना स्वयं का बीज बनाकर उपयोग कर सकते हैं।किसानों को डीबीटी योजनान्तर्गत क्लस्टर प्रदर्शन के बारे में बताया गया, जिसमें अनुदान की राशि किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस अवसर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विजय कुमार जैन,कामता प्रसाद तिवारी, हरिदत्त विश्वकर्मा, राजेन्द्र कुमार तिवारी के साथ साथ आशीष कुमार विश्वकर्मा ने विशेष सहयोग किया।
अगर आप बक्सवाहा के निवासी हैं और Watsapp Group के माध्यम से तमाम खबरें प्राप्त करना चाहते हैं तो जुड़िये।👇