Translate

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

बक्सवाहा। निवार में कुल 220 लोगों ने उत्साह के साथ कराया टीकाकरण।


बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निवार के पंचायत भवन मैं बनाये गये टीकाकरण केंद्र पर आज गुरुवार को टीकाकरण किया गया।

जिसके संबंध में सचिव ज्ञानचंद अहिरवार ने आज शाम के समय जानकारी देते हुए बताया कि आज निवार वेक्सीनेशन केंद्र पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 139 लोगों का टीकाकरण किया गया. तो वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 81 लोगों ने उत्साह के साथ टीकाकरण करवाया है इस तरह कुल 220 लोगों ने टीकाकरण करवाया है।

जिस दौरान पटवारी राजकुमार चौरसिया, एएनएम मेनाज बानो, रोहित चतुर्वेदी, शिक्षक उमाकांत गुप्ता, रमेश जैन, वॉलिंटियर सतीश कुमार रजक, सेल्समैन देवेंद्र यादव, देविका यादव, यशोदा लोधी, रोजगार सहायक प्रताप सेन, ममता गुप्ता, सरस्वती गुप्ता, राधा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।