Translate

शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

छतरपुर। गर्ल्स कॉलेज में कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में जनभागीदारी समिति की मीटिंग सम्पन्न।

 ब्यूरो छतरपुर। शासकीय कन्या पी.जी. महाविद्यालय, छतरपुर में बुधवार जनभागीदारी समिति की सामान्य परिषद की बैठक माननीय पदेन कलेक्टर महोदय छतरपुर श्री शीलेन्द्र सिंह जी की अध्यक्षता सम्पन्न हुई, जिसमे जनभागीदारी के सदस्य श्री धीरेन्द्र नायक सांसद प्रतिनिधि, श्रीमती कीर्ति विश्वकर्मा विधायक प्रतिनिधि, सुश्री दमयंती पाणी सामाजिक कार्यकर्ता, श्री एस०के० उपाध्याय प्राचार्य, उत्कृष्ठ विद्यालय छतरपुर, प्राचार्य शिक्षा महाविद्यालय, श्री महेश प्रताप सिंह कृषक, श्री शकील खाँन छात्रा अभिभावक एवं भूतपूर्व छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित हुई। इस अवसर पर महाविद्यालयीन प्राचार्य डॉ० शशि प्रभा परिहार, सचिव जनभागीदारी समिति द्वारा अध्यक्ष महोदय एवं समस्त जनभागीदारी सदस्यों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रभारी जनभागीदारी, डॉ० गौरी सनागो द्वारा किया गया । इस दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जिसमें छात्राओं के अकादमिक विकास एवं महाविद्यालय के विकास के विभिन्न कार्यों हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किये गये।