Translate

शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

बक्सवाहा। छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री अल्प प्रवास पर पहुंचे ग्राम मढ़देवरा।


//मनीष लोधी//

मढ़देवरा(छतरपुर)। शुक्रवार को सुबह के समय छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा अल्प प्रवास पर बक्सवाहा क्षेत्र के ग्राम मढ़देवरा पहुंचे,  जहां पर मंत्री श्री सकलेचा ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक ली।

जिस समय भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी नीलू, बहादुर सिंह ठाकुर, लखन सिंह, कैलाश लोधी, रणधीर सिंह, कृपाल सिंह, योगेंद्र सिंह ठाकुर, संतोष यादव सहित भाजपा मंडल के अन्य कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।