• ट्रक क्रमांक HR 55 E 0459 मैं भरे थे 33 नग गोवंश के बछड़े ट्रक को पकड़ कर लाए थाने।
• टीआई जगतपाल सिंह की सक्रियता के चलते पकड़ा गोवंश से भरा ट्रक गोवंश को सुरक्षित पहुंचाया गौशाला।
//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। एसपी सचिन शर्मा, एसडीओपी राजाराम साहू के निर्देशन में बड़ा मलहरा थाना प्रभारी जगतपाल सिंह ने ट्रक क्रमांक एच आर 55 इ 0459 को सर्चिंग के दौरान कंचन पुरी के जंगल से आते समय रोक कर चेक किया तो उसमें 33 नग गोवंश के बछड़े जबरन भरे हुए थे पुलिस को देखकर ड्राइवर क्लींजर मौके से फरार हुए थाना प्रभारी जगतपाल सिंह ने ट्रक को जप्त कर गोवंश को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया एवं आरोपियों की तलाश में जुट गए थाना प्रभारी जगत पाल सिंह की सक्रियता के चलते बड़ा हादसा होते-होते टला।