//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। बमनौरा थाना अंर्तगत ग्राम अगरौठा में नाले के पास 7 जुलाई यानी बुधवार को शाम करीबन 6 बजे एक 80 बर्षीय महिला का कंकाल मिलने से क्षेत्र मे सनसनी का माहोल छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अगरौठा निबासी एक 80 बर्षीय नाथ जाति की बृद्ध महिला अपने मायके अमरवां परिजनो को बता कर जा रही थी लेकिन परिजनो ने जाने से मना किया। लेकिन बृद्ध महिला ने किसी की नही सुनी और लाठी और कपडो की पोटरी लेकर घर से पैदल निकल पडी। महिला के मायके और ससुराल की दूरी करीब 5 किमी है महिला चलते चलते अगरोठा और अमरवां के बीच पडने वाले वीले नाले पर बैठ गई। लेकिन जब बृद्ध महिला के परिजनो ने अमरवां जानकारी निकाली तो बृद्ध महिला वहां नही पहुची तो परिजनो ने चारो तरफ जानकारी निकाली लेकिन महिला का कही पता नही चला तभी रास्ते से गुजर से राहगीरो ने नाले मे झांक कर देखा तो महिला कंकाल अबस्था में डली हुई थी। राहगीरो ने बृद्ध महिला के परिजनो को सूचना दी परिजनो ने मौके पर आकर बृद्ध महिला की सनाख्त करते हुये बमनौरा पुलिस को सूचना दी बमनौरा थाना प्रभारी स्वर्णप्रभा दुवे ने मौके पर पहुंचकर पंचनाम व मर्ग कायम करते हुये महिला को पीएम हेतु बडामलहरा भेज दिया और जांच शुरू कर दी बही पुलिस का कहना कहना महिला की मौत प्रथम दृष्टवा चक्कर आने व नाले मे गिरने व सडने से लगती है बाकी पीएम रिपोर्ट उपरांत मामला स्पष्ट होगा।