//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढिमरवां में एक 22 वर्षीय महिला के फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है।
जानकारी के अनुसार महिला सोमवती पति हल्के भैया लोधी. उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम ढिमरवां है. जिसने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है।
तथा महिला के द्वारा फांसी लगाए जाने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है एवं पुलिस जांच में जुट गई है।
