//रत्नेश रागी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। सोमवार को नागरिक खाद्य आपूर्ति निगम अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी के द्वारा बक्सवाहा के अटल भवन में विकास कार्यों का सामूहिक भूमि पूजन किया गया।
जिस के संबंध में आज शाम के समय जानकारी देते हुए भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी श्री अनिल पाटकर ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक महोदय के द्वारा अटल भवन में नगर के विकास कार्यों का सामूहिक भूमि पूजन किया गया है. जिसके अंतर्गत गोला की मडिया, महाकाली मंदिर में सीसी रोड तथा खेर माता मंदिर में सीसी रोड एवं बाउंड्री वॉल तथा बक्सवाहा के सभी 15 वार्डों में नाली गहरीकरण एवं नगर के हूकां का कुआं व ग्वाल बाबा में सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया है।
इस दौरान भूमि पूजन के समय तहसीलदार, थाना प्रभारी, जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी तथा भाजपा मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।