Translate

बुधवार, 4 अगस्त 2021

बक्सवाहा। सांप के काटने से 33 साल के युवक की हुई मौत।



//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्होरी में आज सांप के काटने से एक 33 वर्षीय युवक की मौत का दुखद घटनाक्रम सामने आया है।

जानकारी के अनुसार युवक तुलसी अहिरवार उम्र 33 वर्ष. निवासी ग्राम बम्होरी है. जो गत रात्रि अपने घर पर सो रहा था, तभी रात्रि के समय सांप ने उसके कान में काट लिया।

जिसके पश्चात युवक के परिजन आनन-फानन में झाड़-फूंक करवाने ले गए, जिसके बाद युवक की मौत हो गई है।

निश्चित रूप से ऐसा अमूमन देखा जाता है कि ऐसी परिस्थितियों में लोग झाड़-फूंक में ज्यादा विश्वास रखते हैं. और चिकित्सालय तक पीड़ित को समय पर नहीं ले जाते हैं जिससे इलाज में देर होने पर ऐसी दुखद घटनायें है अक्सर सामने आती हैं।