Translate

सोमवार, 2 अगस्त 2021

खजुराहों। नगर परिषद सभागार में आयोजित हुई अन्न उत्सव को लेकर बैठक।



//राजीव शुक्ला//

खजुराहों(छतरपुर)। नगर परिषद खजुराहो के सभागार में आज 7 अगस्त को मनाए जाने वाले अन्न उत्सव को लेकर तैयारियों के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नगर परिषद खजुराहो अंतर्गत सहकारिता से जुड़े दुकानदारों को दिशा- निर्देश प्रदान किए गए ।                                     बैठक में नगर परिषद खजुराहो के सीएमओ श्री बसंत चतुर्वेदी ने दुकानदारों से कहा कि सभी दुकानों में आने वाले हितग्राहियों के बैठने एवं पानी पीने सहित सभी की समुचित व्यवस्था सहित एक स्क्रीन लगाई जाएगी जिसके माध्यम से  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा संबोधन दिया जाएगा जिसको उपस्थित जन समुदाय के सुनने के बाद अन्न उत्सव के तहत हितग्राहियों को राशन प्रदान किया जाएगा ।                              आज इस अवसर पर विशेष तौर पर नगर परिषद सभागार में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रकाश पांडे , हर नारायण अवस्थी, मुन्नी चाचा, दिनेश गौतम, संजय रैकवार, अनुज कुमार शुक्ला, रामअवतार चौबे, पप्पू अवस्थी, ब्रिज गोपाल अवस्थी , विजय राज, मोहिनी सेन, श्रीमती विनोद सोनी, श्रीकांत मिश्रा, विजय राज, इंद्रपाल तिवारी, पप्पू पाल, मनोज सिंह चंदेल, रविंद्र पाठक तथा रामअवतार पाठक सहित नगर के गणमान्य जन एवं पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे ।