//सौरभ जैन//
बक्स्वाहा(छतरपुर)। शासन के दिशानिर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह के निर्देशन पर जिले भर में स्तनपान सप्ताह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 से 07 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है।
जिसमे महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इसी के क्रम में मंगलवार को बक्सवाहा के बड़ा बाजार में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 04, 05 एवं 12 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम मनाया गया तो साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई।
परियोजना अधिकारी कु. हेमलता ठाकुर के द्वारा महिलाओं को मां के पहले दूध को लेकर महत्ता के बारे में बताया गया साथ ही सुश्री ठाकुर ने कहा कि शरुआती 1000 दिवस गर्भावस्था से बच्चे की 02 वर्ष की आयु तक का होने तक चलते हैं जो कि उसके पूरे जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। एवं उन्होंने एक गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रसव अस्पताल में ही करवाएं एवं यह सुनिश्चित करें कि बच्चे को 01 घंटे के अंदर स्तनपान जरूर शुरू हो जाए।
जिसके पश्चात पर्यवेक्षक श्रीमती ऋतु जैन द्वारा भी प्रसव में भी तुरंत स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया गया।
जिस दौरान कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रामवती नापित, राखी ताम्रकार, शशिप्रभा जैन, सुनीता जैन सहायिका श्रीमती चतराबाई,ज्योति, मीना, नर्मदा आदि उपस्थित रहे।
एवं इसके अलावा गर्भवती महिलाएं जिनकी गोद भराई की गई जिनमे प्रियंका पति श्रवण गौरव कुदरया निवासी वार्ड क्रमांक 5, जया पति राजेंद्र लोधी निवासी वार्ड क्रमांक 12, पूनम पति संदीप पाटकर निवासी वार्ड क्रमांक 6 मौजूद रहे।
