बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले निवार तिराहा के पास निवार घाटी पर आज मंगलवार को दोपहर के समय एक सड़क हादसा हुआ है।
बता दें कि निवार तिराहा की घाटी में एक ट्रक जिसका क्रमांक TN 52 P 5773 है. जिस में टमाटर भरा हुआ था, जो पलट गया है।
ट्रक के पलटने से छतरपुर-सागर नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है तथा खबर पढ़े जाने तक अब पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
बता दें कि बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवार तिराहा के समीप घाटी पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा है, तथा जिस दौरान गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।