ब्यूरो टीकमगढ़। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय एवं जिले के समस्त नगर पंचायत मुख्यालय पर मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों के लिए ’रोको-टोको अभियान’ चलाया जा रहा है।
रोको-टोको अभियान के तहत पुलिस एवं नगरीय निकाय तथा राजस्व की संयुक्त टीम ने स्थानीय बस स्टैण्ड पहुंचकर बिना मास्क लगाने वाले लोगों के चालन काटे तथा मास्क लगाने की समझाईश दी। इसके साथ ही जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस एवं नगरीय निकाय तथा राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मिलकर कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम हेतु बिना मास्क आदि के घूमते पाए जाने वाले लोगों पर कार्यवाही की गयी जिसमें जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही की गई।