Translate

गुरुवार, 5 अगस्त 2021

टीकमगढ़। जिले में कोविड वैक्सीनेशन के लिए विशेष अभियान आयोजित।



ब्यूरो टीकमगढ़। जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण महा-अभियान के तहत आज कोविड-19 वैक्सीनेशन के पहले तथा दूसरे डोज के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीन की प्रथम तथा दूसरी डोज लगायी गई। कोरोना संक्रमण के विरूद्ध जिले में कोरोना सुरक्षा-चक्र को मजबूती प्रदान करने के लिए कोवैक्सीन और कोविशिल्ड के दोनो डोज लेना अनिवार्य है।

कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी ने जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज़ के बाद दूसरी डोज लगवाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग अभी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आमजन ने वैक्सीनेशन के प्रति जिस जागरूकता का परिचय दिया है, महा-अभियान की सफलता उसका परिचायक है। उन्होंने आव्हान किया कि जिन लोगों ने वैक्सीन की प्रथम डीज लगवा ली है, वे दूसरी डोज़ के लिए भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ वैक्सीनेशन सेन्टर पर पहुँचें।