ब्यूरो दमोह। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने आज जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया तथा ऑक्सीजन प्लांट तैयार होने संबंधी विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम राकेश सिंह मरकाम, तहसीलदार डॉ बबीता राठौर, सिविल सर्जन डॉ ममता तिमोरी, डॉ विशाल शुक्ला, विद्युत विभाग के एसई श्री पाण्डे सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
कलेक्टर श्री चैतन्य ने बताया बिजली का कनेक्शन तैयार हो चुका है, यहां सैंपल लेने के लिए तैयार है या नहीं, का निरीक्षण किया। प्लांट को जितनी जल्दी शुरू किया जा सकेगा उसकी तैयारी कहां तक हुई है, का जायजा लिया हैं।
उन्होंने कहा बीपीसीएल के माध्यम से यह प्लांट लगाया जा रहा है, उनके अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा की है, कल वह लोग यहां आएंगे, सेंपलिंग लेंगे, सैंपलिंग का टेस्ट रिपोर्ट आते ही, प्लांट तैयार हो जाएगा।
कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा दमोह में केस लगातार बढ़ रहे हैं, सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं, सभी को पूरा पूरी तरह चौकन्ना रहना चाहिए। उन्होंने आमजन से आग्रह करते हुए कहा कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, यदि उनको कोई लक्षण दिखाई देते है वह आकर अपना सैंपल देकर टेस्ट करवाएं और अपने आप को आइसोलेट कर लें और उपचार लेवे। उन्होंने कहा दूसरी लहर की स्थितियां जो हमने देखीं है वह भी दोहराने की संभावना रह सकती है सभी लोगों को बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है।