//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बाजना में बारिश के चलते गांव के नारायण विश्वकर्मा का मकान गिर गया है।
मकान मालिक नारायण विश्वकर्मा ने आज बताया कि बारिश के चलते मेरे मकान की अटारी गिर गई है जिसमे करीब 50 हजार रुपए का नुक़सान हुआ है इस दौरान गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई।
वही मकान मालिक के पड़ोसी सत्यम खरे ने बताया कि सुबह मेरी पत्नी खाना बना रही थी तभी मकान का मलवा उनके किचिन में गिरा जिससे वह बाल-बाल बची।