Translate

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

खजुराहो में बढ़ाई जाएगी एयर एवं रेल कनेक्टिविटी :- सांसद


 

//राजीव शुक्ला//

खजुराहों(छतरपुर)। खजुराहो जैसे अति महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल को पर्यटको के लिहाज से सुविधाओं के मद्देनजर तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  एयर एवं ट्रेन कनेक्टिविटी को बढ़ाये जाने हेतु दिल्ली स्थित अपने आवास में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने पत्रकार राजीव शुक्ला से एक मुलाकात के दौरान कही।

                                     आपने कहा शीघ्र ही एक नई सर्व सुविधा युक्त सुसज्जित ट्रेन जो कि खजुराहो से कानपुर के लिए संचालित होने वाली है उसे वह लखनऊ तक बढ़ाये जाने का प्रयास करेंगे , साथ ही अपने कहा कि तुलसी एक्सप्रेस  जो कि हफ्ते में 4 दिन झांसी की तरफ से प्रस्थान करती है उसे शेष तीन दिनों के लिए  प्रयागराज से महोबा, खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़ होते हुए मुंबई तक संचालित करने हेतु भी वह प्रयासरत हैं ।      

                            वही आपने कहा कि पर्यटन सीजन स्टार्ट होते ही एयर कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी जिसमें इंडियन एयरलाइंस, स्पाइसजेट सहित कई और एयरलाइंस प्रारंभ होंगे जिसके लिए वह लगातार अपने स्तर पर नागरिक उड्डयन मंत्री व रेल मंत्री से संपर्क स्थापित कर सुविधाएं बढ़ाए जाने हेतु सतत क्रियाशील है ।                        इस अवसर पर पूर्व विधायक उमेश शुक्ला , विजय बहादुर सिंह बुंदेला, पंकज पहारिया, दूरदर्शन संवाददाता सुनील पांडे, डॉ महेंद्र तिवारी विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।