Translate

बुधवार, 11 अगस्त 2021

बक्सवाहा में टीकाकरण को प्रोत्साहन देने के लिए नि:शुल्क बांटे जा रहे आयुष्मान कार्ड।



//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिला अंतर्गत बकस्वाहा  क्षेत्र में निरंतर व्यापक स्तर पर उत्साह के साथ टीकाकरण किया जा रहा है। जिसमें शासन-प्रशासन के अलावा सर्व समाज एवं समाजसेवी संगठनों की महती भूमिका देखी जा रही है. जिस क्रम में उत्थान सेवा संस्थान के द्वारा भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।

गौरतलब है कि टीकाकरण के शुरुआती चरण में उत्थान सेवा संस्थान के द्वारा कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया गया।

एवं इसके पश्चात अब संस्थान के प्रयासों से टीकाकरण करने वाले हितग्राहियों को टीकाकरण केंद्र पर ही आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।

जिससे अब वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीनेशन करवाने के लिए आने वाले लोग साथ ही साथ आयुष्मान कार्ड भी बनवा रहे हैं।

जिस के संबंध में उत्थान सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवकीनंदन के गंधर्व ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल 65 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।