Translate

बुधवार, 11 अगस्त 2021

बम्होरी। मजगुवां घाटी में साथिया सिनेमा परियोजना में सहयोगी आशा एवं ग्राम के साथिया को किया गया प्रोत्साहित।

//सतीश रजक//

बम्होरी(छतरपुर)। REC फाउंडेशन द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त एवं UNFPA के सहयोग से दर्शना महिला कल्याण समिति छतरपुर द्वारा संचालित साथिया सिनेमा परियोजना कार्यक्रम के अंतर्गत आज बकस्वाहा विकासखंड के सेक्टर मजगुवां घाटी में सहयोगी आशा एवं ग्राम के साथिया को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर साथिया सिनेमा ब्लॉक समन्वयक वर्षा राजा बुंदेला ने बताया कि आशा साथिया को प्रोत्साहन उपहार बक्सवाहा ब्लॉक के 112 ग्राम की 112 आशाओं तथा 252 साथियों को वितरित किए जा रहे हैं।

जिस क्रम में आज मजगुंवा घाटी सेक्टर की 11 आशा और 24 साथिया को वाटर कैंपर, फोल्डिंग छतरी, मास्क, सैनिटाइजर, डिक्शनरी, केलकुलेटर, टॉर्च, जमेट्री बॉक्स इत्यादि सामग्री प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में वितरित गई है।

इस अवसर पर संकुल समन्वयक ज्योति यादव, रघुवीर सिंह सहित सेक्टर की आशा एवं साथिया उपस्थित रहे।