//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। छतरपुर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मध्य प्रदेश में आज अन्न उत्सव मनाया गया इस दौरान तहसील राजनगर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मझगवां उचित मूल्य की दुकान पर भी यह अन्नोत्सव बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें उपस्थित मुख्य अतिथि श्री रामेश्वर प्रसाद मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया साथी इस योजना के बारे में जनता को बताया और कहा कि सरकार गरीबों के लिए बहुत कुछ कर रही है और कहा कि सभी को राशन मिलेगा जो पात्र हितग्राही हैं नवनिर्मित सरपंच श्री प्रकाश पटेरिया पटेरिया जी ने भी इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए इस योजना के बारे में सभी को बताया और साथ ही कहा कि जिस की पर्ची अभी नहीं बनी है उसको जल्द से जल्द बनाई जाएगी और पेंशन की योजना के बारे में भी कहा कि जिस को पेंशन अभी नहीं मिली है उसको जल्द से जल्द पेंशन मिलेगी महिला एवं बाल विकास अधिकारी रजनी शुक्ला ने स्वयं अपने हाथों से 10 किलो के थैले का वितरण किया सचिव श्री बेनीराम पाल नोडल अधिकारी श्री देवीदीन पटेल उचित मूल्य की दुकान संचालक श्री अखिलेश मिश्रा मिहीलाल मिश्रा बलराम दुबे हृदेश मिश्रा मिजाजी लाल मथुरा प्रसाद पटेरिया सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे केन्द्र सरकार की ओर से गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत मुफ्त राशन का वितरण कराया जा रहा है।