//राजीव शुक्ला//
खजुराहो(छतरपुर)। खजुराहो में पर्यटकों के लिए शाम के वक्त मनोरंजन हेतु राजनगर रोड स्थित एनबीआर "आर्ट एंड कल्चरल प्रोग्राम" ना सिर्फ आकर्षण का केंद्र होगा बल्कि बुंदेली गीत -संगीत -नृत्य और परंपरा से भी आने वाले देशी और विदेशी पर्यटक अवगत होंगे ।
खजुराहो के राजनगर रोड स्थित माता मंदिर के सामने एनबीआर सिनेमा हॉल में प्रतिदिन सायं काल 7:00 से 8:00 बजे तक 1 घंटे का रीजनल फोक डांस पर आधारित प्रोग्राम जिसमें राई, बधाई, दिवारी, नौरता जैसे महत्वपूर्ण बुंदेली विधा पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रदान की जाएंगी जिसमें इंद्रजीत दीक्षित एवं उनके समूह के द्वारा प्रथम दिवस प्रस्तुत कार्यक्रमों का उपस्थित स्थानीय जनों व पर्यटक ने भरपूर आनंद उठाया । एनबीआर सिनेमा एवं आर्ट तथा कल्चर प्रोग्राम के आयोजक निश्चल चौरसिया एवं आलोक चौरसिया ने बताया कि उक्त यह आयोजन खजुराहो के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तथा पर्यटकों के लिए सायंकाल के समय खाली वक्त का समुचित सदुपयोग के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है जिससे जहां पर्यटन प्रमोशन तो होगा ही वही स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर भी प्राप्त होगा ।