Translate

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

छतरपुर। पंजीकृत राजस्व प्रकरणों के निराकरण में बिजावर SDM प्रदेश में अव्वल...छतरपुर जिले के दो अनुविभागीय अधिकारी है टॉप-5 में शामिल।

 

//रूपेश जैन//

ब्यूरो छतरपुर। कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में छतरपुर जिले के राजनगर एवं बिजावर उपखण्ड के एसडीएम राजस्व संबंधी प्रकरणों के निकारण के प्रदेश के टॉप-5 में शामिल हुए है। राजनगर एसडीएम श्री डी.पी द्विवेदी द्वारा जुलाई माह में प्राप्त 514 तथा पूर्व के लंबित आवेदनों को मिलाकर 588 आवेदनों का निराकरण करते हुए 114 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया गया।

•  पंजीकृत राजस्व प्रकरणों के निराकरण में एसडीएम बिजावर प्रदेश में प्रथम।

बिजावर एसडीएम श्री राहुल सिलाड़िया द्वारा पंजीकृत 840 प्रकरणों में से 802 प्रकरणों का समाधान करते हुए प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व प्रकरण के निराकरण में प्रथम स्थान पाया है।