Translate

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

पन्ना। कोरोना से बचाव के लिये टीकाकरण आवश्यक:- कलेक्टर



ब्यूरो पन्ना। कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र ने जिले की आम जनता से अपील करते हुये कहॉ है कि कोरोना वैक्सीन जिले के निर्धारित स्थानों में लगायी जा रही है। कोरोना से बचने के लिये टीका सभी को लगवाना चाहिए। उन्होंने कहॉ कि कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित किया गया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश पब्लिक हैल्थ एक्ट 1949 के अंतर्गत कोरोना वायरस को संक्रमण के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसके बचाव के लिये टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण विद्यमान है। इसकी रोकथाम के लिये 18 वर्ष से ऊपर की आयु वाले जनसामान्य का टीकाकरण होना आवश्यक है। इसके लिये टीकाकरण केन्द्रों पर जनसामान्य के पहुचने पर पंजीयन एवं टीकाकरण आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था की गई है। जिले में स्थापित टीकाकरण केन्द्र जिस ग्राम में स्थापित है वहॉ वैक्सीनेशन किया जा रहा है उस ग्राम में पदस्थ समस्त शासकीय कर्मचारी, शिक्षक, सचिव, पटवारी, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका एवं अन्य को निर्देश दिये गये है कि प्रातः 09 बजे से टीकाकरण कार्य पूर्ण होने तक अपने दायित्वों के साथ टीकाकरण केन्द्र में उपस्थित रह कर ग्राम वासियों को कोरोना का टीका लगवाने हेतु प्रेरित करने के साथ टीकाकरण दल का सहयोग करें। जिससे सत प्रतिशत पात्र व्यक्तियों का टीका हो सके।