Translate

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

दमोह। जिला पंचायत CEO ने अन्न उत्सव मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचकर लिया जायजा।


       

ब्यूरो दमोह। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तहत पात्र परिवारों को प्रति माह राशन प्राप्त करने की पात्रता के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से 07 अगस्त को दमोह में वार्ड नंबर 6 में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत और केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटैल खासतौर पर शामिल होंगे।

            आज शाम कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा सीईओ जिला पंचायत श्री अजय श्रीवास्तव ने लिया। उन्होंने नगरपालिका अधिकारी श्री निशिकांत शुक्ला को व्यवस्थाओं और स्थल की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश दिये। स्थल पर खाद्य और नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।