//राजीव शुक्ला//
खजुराहों(छतरपुर)। खजुराहो क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों से खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू होकर विभिन्न टूरिस्ट ट्रेड से जुड़े हुए व्यवसायियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु परस्पर वार्तालाप के साथ समस्याओं के समाधान खोजने सहित आगामी दिनों में पर्यटन व्यवसाय एवं खजुराहो के विकास से संदर्भित रूपरेखा प्रस्तुत की ।
कोरोना काल के कारण खजुराहो का पर्यटन व्यवसाय जो की गर्त में जा रहा है उससे उबरने हेतु आज खजुराहो के होटेलियर, टूरिस्ट गाइड एवं ट्रैवल एजेंट्स सहित पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हुए समस्त लोगों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्रमशः मुलाकात कर उनकी समस्याओं को ना सिर्फ सुना बल्कि आगामी रूपरेखा से अवगत कराते हुए अपनी बातें भी रखीं । राजीव शुक्ला पत्रकार खजुराहो