//राजीव शुक्ला//
राजनगर(छतरपुर)। राजनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बराखेड़ा में आज आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से 100% वैक्सीनेट होने पर राजनगर जनपद सीईओ श्री प्रीतपाल सिंह बागरी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया के द्वारा पंचायत सचिव रमेश दुबे जी को प्रमाण पत्र सौंपा गया ।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बरा खेड़ा के सरपंच , सचिव के अलावा भारतीय जनता पार्टी के बमीठा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी , इंद्रपाल तिवारी , संजय मिश्रा, देवेंद्र पाठक बशाटा, राजेश शुक्ला बाहरपुरवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे , कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राम जी उपाध्याय के द्वारा किया गया । राजीव शुक्ला पत्रकार खजुराहो