//रूपेश जैन//
ब्यूरो अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के बहादुर थाना क्षेत्र की पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है।
बता दें कि अशोकनगर जिले के मुंगावली एवं बहादुरपुर क्षेत्र में कैथेन और मोला नदी उफान पर है. जिससे कई इलाकों की बस्तियों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है।
तथा बाढ़ के पानी में करीब डेढ़ सौ परिवार ऐसे हैं जो डूब क्षेत्र में प्रभावित हैं। जिस बीच हाल ही में पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है बता दें कि बहादुरपुर थाने में पदस्थ एसआई भुवनेश शर्मा एवं आरक्षक ब्रगभान सिंह ने 35 लोगों को ट्यूब के सहारे रेस्क्यू कर पानी से बाहर निकाला है।
जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।