Translate

रविवार, 8 अगस्त 2021

बिलहरा। महिलाओं को जागरूक कर मनाया गाया "विश्व स्तनपान सप्ताह"



//अभिषेक पवार//

बिलहरा(सागर)। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 42 बिलहरा में 7 अगस्त को विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया। इस दौरान महिला बालविकास की सुपरवाइजर उर्मिला विश्वकर्मा  द्वारा गर्भवती महिलाओं व ग्राम की अन्य महिलाओं को प्रोत्साहित कर मां के दूध के महत्त्व की जानकारी दी गई। नवजात शिशुओं के लिए मां का दूध अमृत के समान है। मां का दूध शिशुओं को कुपोषण व अतिसार जैसी बीमारियों से बचाता है....स्तनपान को बढावा देकर शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है...शिशुओं को जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध पिलाना चाहिए....जन्म के एक घंटे के अंदर नवजात शिशु को मां का पहला गाढ़ा दूध पिलाना चाहिए...मां का पहला दूध पोषण से भरपूर होता है...यह दूध कई रोगों से बचाता है व शिशु को कई प्रकार की रोगों से लडने में शक्ति प्रदान करता है.... 

उल्लेखनीय है कि विश्व स्तनपान दिवस को लेकर जिले के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में इस तरह के आयोजन कर माताओं को स्तन पान कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।