//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। भारत के 9 राज्यों से पर्यावरण प्रेमी, पर्यावरण योद्धाओ ने दो दिवसीय मंथन शिविर में शामिल होकर बक्सवाहा के जंगल बचाओ अभियान को बल दिया है जिसका आज समापन हो गया है।
इस शिविर में देश के मध्य प्रदेश,उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महराष्ट्र, राजस्थान आदि राज्यों से पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता, वकील, जन आंदोलन के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने शिरकत की है।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बक्सवाहा जंगल बचाओ इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने पर सहमति बनी तथा बक्सवाहा में मिले शैल चित्रों को विश्व स्मारक घोषित किए जाने की मांग पर सहमति बनी।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड आईएएस सुरेश जैन,विजया पाठक केन-बेतवा आंदोलनकारी, डॉ धर्मेंद्र कुमार नीम-पीपल-तुलसी अभियान, आराधना भार्गव सोशल एक्टिविस्ट, राजेश यादव सामाजिक कार्यकर्ता, सुनील दुबे वृक्ष मित्र सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी सम्मलित हुए।