//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
ब्यूरो छतरपुर। दिनांक 25 सितंबर 2021 को माननीय सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मध्य प्रदेश विष्णु दत्त शर्मा जी ललितपुर खजुराहो पन्ना सतना रीवा सीधी सिंगरौली रेल परियोजना
के अंतर्गत खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के राजनगर तहसील के अंतर्गत ग्राम बराखेरा पीरा टिकरी सूरजपुरा सपोहा पहाड़ी बावन धमना बसाटा की जमीन रेलवे में अधिग्रहण की है जिसमें
ग्राम बराखेरा की अवार्ड जारी दिनांक 9/6/2017
किसानों को सूचना पत्र दिनांक 8/2/2019
अवार्ड पारित दिनांक 18/12/2020
11 नवंबर 2019 को एक नियम जारी किया गया जिसके अनुसार
11 नवंबर 2019 के पहले जिसकी जमीन रेलवे में अधिग्रहण की गई है उनको नौकरी मिलेगी
इसके बाद 11 नवंबर 2019 के बाद जिसकी जमीन रेलवे में अधिग्रहण होगी उनको नौकरी नहीं मिलेगी सिर्फ मुआवजा मिलेगा, और यह रेल परियोजना एक ही है
इस रेल परियोजना के अंतर्गत सभी लोग नौकरी के पात्र हैं
सिर्फ और सिर्फ खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजनगर तहसील के लोग पात्र नहीं है
शासन की गाइडलाइन अनुसार अवार्ड जारी होने के 3 महीने बाद अवार्ड पारित होना चाहिए लेकिन कोरोना काल के चलते और शासन की लापरवाही के कारण हम लोगों का अवार्ड समय पर पारित नहीं हुआ जिसमें शासन की गलती है इसमें किसानों की कोई गलती नहीं है
अतः श्रीमान जी से निवेदन है की ललितपुर खजुराहो पन्ना सतना रीवा सीधी सिंगरौली रेल परियोजना एक ही परियोजना है और सभी लोगों को नौकरी दी जाए
प्रदेश अध्यक्ष जी ने आश्वासन दिया है कि सभी लोगों को रेलवे में नौकरी दी जाएगी ।
