//आशीष चौरसिया,राहुल यादव//
बक्सवाहा(छतरपुर)। शासन के दिशा निर्देशानुसार शुक्रवार 17 सितंबर को एक बार पुनः वैक्सीनेशन महा अभियान 3.0 वृहद स्तर पर चलाया जाएगा।
जिसका उद्देश्य है मध्य प्रदेश तैयार- 100% इस बार
जिस के संबंध में गुरुवार को बक्सवाहा नगर परिषद के द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में मुनादी करवाते हुए जानकारी प्रदान की गई है की 17 सितंबर को होने वाले वैक्सीनेशन महाभियान में जिन लोगों को कोविड-19 का नहीं लगा है वह टीका अवश्य लगवाएं।
बता दें कि वेक्सीनेशन 3.0 महाभियान के अंतर्गत छतरपुर जिले में बनाए गए 306 वैक्सीनेशन केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा जिसके लिए 37 जोनल अधिकारी तैनात किए गए हैं।
तो वही बक्सवाहा क्षेत्र में बनाए गए कुल 15 वैक्सीनेशन केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा, ग्राम पंचायत भवन दरगुवां, उप स्वास्थ्य केंद्र मढ़देवरा, ग्राम पंचायत भवन सानोदा, ग्राम पंचायत भवन देवपुर, ग्राम पंचायत भवन गढोही, ग्राम पंचायत भवन बाजना, ग्राम पंचायत भवन तेरियामार, ग्राम पंचायत भवन देवरी, ग्राम पंचायत भवन सुजारा, ग्राम पंचायत भवन किशनपुरा, ग्राम पंचायत भवन निबार, ग्राम पंचायत भवन कैरवारा, ग्राम पंचायत भवन बीरमपुरा, एवं ग्राम पंचायत भवन भुजपुरा में किया जाएगा।