Translate

शुक्रवार, 17 सितंबर 2021

बमीठा। रात के अंधेरे में चोरों के हौसले बुलंद ताले तोड़कर किराना दुकान को लूटा।



//आशीष मिश्रा//

बमीठा(छतरपुर)। बमीठा गंगवाल रोड पर स्थित केएम क्रेशर के पास बृजेश मिश्रा अपनी किराने की दुकान रखे हुए थे और आज रात वह 10:30 बजे  किराने की दुकान को बंद करके अपने घर मझगवां आ गए उसके तत्पश्चात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर उनकी दुकान की चोरी कर ली जब सुबह बृजेश मिश्रा को इसकी खबर लगी तो वह अपनी किराने की दुकान पर पहुंच गए  उन्होंने  बताया है कि एक गैस सिलेंडर भट्टी और कुछ किराने का सामान  रात अंधेरे में चोर चुराकर ले गए उन्होंने बताया है कि कम से कम 10 से 12000 का नुकसान हुआ है इसकी सूचना उन्होंने बमीठा पुलिस को  दे दी है बमीठा पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए चोरों की तलाश में जुटी हुई है