Translate

गुरुवार, 16 सितंबर 2021

बक्सवाहा। शासकीय नवीन महाविद्यालय में प्रवेश लेने का अंतिम अवसर CLC राउंड।



//अम्मू सोनी//

बक्सवाहा(छतरपुर)। शासकीय नवीन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय बकस्वाहा जिला छतरपुर में शासन के आदेशानुसार चल रही प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम और द्वितीय चरण का संचालन सुचारु रूप से संपन्न हो चुका है।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शिवम शुक्ला एवं प्रवेश समिति के नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार अहिरवाल सहायक प्राध्यापक भौतिक शास्त्र ने गुरुवार को बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण (CLC राउंड) के रूप में जिन छात्र/छात्राओं का प्रवेश अभी तक महाविद्यालय में नही हुआ है, अथवा किसी कारणवश प्रथम व द्वितीय सूची में नाम नही आया है. वे सभी प्रवेश चाहने वाले विद्यार्थी 17/09/2021 से 22/09/2021 तक online registration करा सकते हैं।

अथवा जिनका registration है वे सिर्फ choice filling करके प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। उनका 18/09/2021 से 23/09/2021 तक Online Verification होगा।

एवं 26/09/2021 को प्रवेश हेतु उपयुक्त पाए गए विद्यार्थियों की सूची महाविद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की जायेगी तदुपरांत 26/09/2021 से 30/09/2021 तक प्रवेशित छात्र अपनी फीस Online भर सकेंगे।

इस प्रकार CLC राउंड के माध्यम से शासन की इस योजना का लाभ लेकर छात्र/छात्राएं महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते है।