Translate

गुरुवार, 16 सितंबर 2021

बक्सवाहा। निवार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन धर्म लाभ अर्जित करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक।



//सतीश रजक//

बम्होरी(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम निवार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आज रुकमणी विवाह संपन्न हुआ। 

जिस बीच क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रद्युमन सिंह लोधी आज निवार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में धर्म लाभ अर्जित करने के लिए शामिल हुए।

तथा आज कथा श्रोता में मुख्य रूप से आचार्य विनीत कृष्ण शास्त्री, क्षेत्रीय विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी, थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया , बम्होरी चौकी प्रभारी रामआसरे सोनकर , सरपंच भगवान दास, राजकुमार गुप्ता , ममता गुप्ता,किशन जिमीदार , रामसिंह लोधी, पत्रकार सतीश रजक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।