Translate

बुधवार, 15 सितंबर 2021

घुवारा। युवा समाजसेवी की सराहनीय पहल नगर परिषद में स्थित बड़ातालाब पर सौंदर्यीकरण कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।

 


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। नगर परिषद में विकास कराने के लिए युवाओं में जुनून लगातार देखने को मिल रहा  जिस प्रकार से घुवारा नगर की व्यवस्था  तहस-नहस नजर आ रही थी उसी प्रकार युवाओं में भी व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए एक उत्साह  देखने को मिल रहा है आज घुवारा नगर परिषद में स्थित बड़ा तालाब का  सौंदर्यीकरण कराने के संबंध में युवा समाजसेवी बन्धु  एवं उनके युवा साथियों ने मुख्य नगर परिषद के नाम ज्ञापन दिया है ताकि बड़ा तालाब का  सौंदर्यीकरण कार्य किया जाए एवं घुवारा नगर में रुके हुए विकास को देखते हुए कई कार्य कराने के लिए सराहनीय पहल चलाई जाएगी ज्ञापन में उल्लेख यह है कि घुवारा नगर परिषद मैं स्थित बड़ा तालाब  का सौंदर्यीकरण कराया जाए एवं जिस प्रकार घुवारा नगर के अन्य तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है उसी प्रकार बड़ा तालाब पर भी व्यवस्थाओं में सुधार हो बड़ा तालाब पर जिस प्रकार से गंदगी एवं असमंजस फैला हुआ है उसमें सुधार के लिए मुख्य नगर परिषद घुवारा के नाम इंजीनियर मनीष विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा गया साथ ही मनीष विश्वकर्मा जी ने भी आश्वासन दिया है कि हम इसे मामले को संज्ञान में लेंगे और जिस प्रकार की सहायता बनेगी वह पूरी करेंगे तो वही दूसरी ओर युवा समाजसेवी बन्दुओ  का भी कहना है कि घुवारा नगर परिषद मैं स्थित बड़ा तालाब पर सौंदर्यीकरण कार्य करवाने के लिए हमारे युवा साथियों के साथ आज ज्ञापन सौंपा है ताकि जिस प्रकार अनेक तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है उसी  प्रकार बड़ा ताला मोहल्ले में भी सौंदर्यीकरण हो और ज्यादातर लोग बड़ा ताला पर अपना समय बिताते हैं आपको बता दें कि घुवारा नगर में एक ऐसा तालाब है जहां लोग ज्यादातर अपना समय विताते हैं और उसी तालाब में गंदगी जैसी कई तत्व हैं उसी को देखते हुए आज हम लोगों के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है 

तो वहीं दूसरी ओर सनशाइन वेलफेयर मल्टीपरपज सोसाइटी का भी योगदान रहा और सोसाइटी के पदाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि जिस प्रकार युवा समाजसेवियों द्वारा कार्य किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है और इस प्रकार का हर युवा में साहस एवं क्षमता होना चाहिए ताकि  वो घुवारा नगर का विकास कराने में सक्षम हो ज्ञापन देने पहुंचे पुष्पेंद्र सिंह चंदेल राजकुमार विश्वकर्मा महेंद्र सिंह युवा समाजसेवी सतीश रजक हाकम सिंह चंदेल नारायण रैकवार लकी रैकवार गणेश रैकवार राकेश रैकवार   समेत सभी युवा साथी मौजूद रहे।