• टीम BPN नेटवर्क....
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सानौदा तिगड्डा ग्राम डंगरई से एक जिंदा कारतूस के साथ अवैध हथियार लिए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिस के संबंध में आज मंगलवार को जानकारी देते हुए बक्सवाहा थाना प्रभारी श्री धनसिंह नलवाय ने बताया कि मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर सानौदा तिगड्डा से अवैध हथियार लिए आरोपी कपूर यादव पिता उधम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सनोदा को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से हाथ की बनी एक देसी आती एवं एक जिंदा कारतूस जप्त किया गया है।
एवं जिसका बक्सवाहा थाने में अपराध क्रमांक 221/21 है एवं जिस पर 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।