//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। दमोह-छतरपुर हाईवे पर नगर बक्सवाहा के महाकाली मंदिर के सामने बना गच्चा लोगों के लिए आये दिन हादसों का सबब बन रहा है।
महाकाली मंदिर के सामने हाइवे पर निकलने वाले वाहन चालकों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
हाल ही में मंगलवार को शाम के समय अभिषेक जैन बाइक चालक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हालांकि इस दौरान गनीमत यह रही कि उन्हें किसी भी प्रकार की गंभीर चोटे नही आई है।
लेकिन स्पष्ट कर दें कि महाकाली मंदिर के सामने हाइवे पर यह गच्चा होने से आये दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते हैं।