Translate

गुरुवार, 9 सितंबर 2021

बक्सवाहा में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।



बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार श्री त्रिलोक सिंह पोषाम को आज ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों को सूखे की राहत राशि तत्काल उनके खातों में अंतरित की जाए एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य कृषि आदान की अपेक्षा में कम है जबकि कृषि आदान मैं निरंतर मूल्य वृद्धि होती है लेकिन समर्थन मूल्य स्थिर रहता है अतः समर्थन मूल्य को बढ़ाया जाए सहित अन्य मांगे ज्ञापन के हवाले से की गई हैं।

जिस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक जैन, ब्लॉक सचिव अखिलेश बिल्थरे के अलावा किसान घनश्याम पटेल, हल्के भाई, रमजान खान, भागीरथ पटेल, नरपत कुशवाहा, हरिसिंह, रामदास, रामप्रसाद सहित अन्य किसान मौजूद रहे।