//अम्मू सोनी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। कार्यालय निदेशक, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा विभाग भोपाल (म०प्र०) डा० उमेश कुमार सिंह जी के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव पर हिन्दी पखवाड़े के अन्तर्गत संस्था स्तर पर 14 सितंबर को अपरान्ह 1 बजे शासकीय नवीन महाविद्यालय बकस्वाहा जिला छतरपुर में *आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश में हिन्दी की भूमिका* विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यह निबंध प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शिवम शुक्ला के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं टीपीओ डा० नीरज कुमार के संयोजन में सफल रूप से आयोजित हुआ। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को 45 मिनट का समय दिया गया जिसमें अधिकतम 1000 शब्दों में निबंध लेखन करना था जिसमें अनुजा विश्वकर्मा बीएससी तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान ऊषा विश्वकर्मा बीएससी द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान रोशनी पाण्डेय बीए प्रथम वर्ष ने हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्री कैलाश कुमार रजक सहायक प्राध्यापक हिन्दी, श्री अवधेश प्रताप सिंह सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र तथा डा० मुकेश कुमार पटेल सहायक प्राध्यापक प्राणी शास्त्र शामिल रहे। विशेष वीक्षक के रूप में डा० प्रदीप कुमार अहिरवाल सहायक प्राध्यापक भौतिकी, डा० मनोज कुमार चौरसिया सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र एवं श्रीमती श्रद्धा राठौर सहायक प्राध्यापक इतिहास; उपस्थित रहे। उपरोक्त विजेता प्रतिभागी अब जिला स्तर पर दिनांक 22 सितंबर को अपनी संस्था से ही जिला स्तर पर आयोजित होने वाले निबंध प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उपरोक्त निबंध प्रतियोगिता में डा० नीरज दुबे संभागीय नोडल अधिकारी एवं डा० जेपी शाक्य जिला नोडल अधिकारी; स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना का विशेष रूप से मार्गदर्शन रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है और विजेता विद्यार्थियों को आगामी स्तर की निबंध प्रतियोगिता के लिए शुभकामनायें दी है।