Translate

मंगलवार, 14 सितंबर 2021

छतरपुर। सटई थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एवं मारपीट के मामले में फरार 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

 


//रूपेश जैन//

ब्यूरो छतरपुर। छतरपुर जिले में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के द्वारा चलाए जा रहे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के अभियान में एसडीओपी बिजावर के निर्देशन पर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय व थाने की टीम के द्वारा थाना सटई के अपराध क्रमांक 332/20 धारा 307,147,148,506  में विगत लगभग 1 वर्ष से फरार चल रहे कुल 5 आरोपियों को गत रात्रि में रेड कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया आरोपियों से घटना में प्रयुक्त आला जर्ब को जप्त कर सभी आरोपियों को आज दिनांक 14 सितंबर2021 को न्यायालय में पेश कर दिया गया।