Translate

रविवार, 12 सितंबर 2021

बक्सवाहा। गढ़ीसेमरा में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में फिट इंडिया कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

//सतीश रजक//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के गढ़ीसेमरा में आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में किया गया।

जिसमे 78 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और प्रतिभागियों को "फिट इंडिया का डोज आधा घंटा रोज" के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बक्सवाहा ब्लॉक के खेल प्रभारी देवी सिंह राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद लोधी,नेहरु युवा केन्द्र के ब्लॉक वॉलिंटियर भूपेंद्र सिंह पायक एवं दिलीप लोधी के अलावा विद्यालय के शिक्षक सहित गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।